गजबे स्वास्थ व्यवस्था, लैब टेक्नीशियन ने कर डाला प्रसव पीड़िता का आपरेशन,नवजात की हुई मौत

0
430

सन्दीप मिश्रा

सिद्धि संवाददाता रायबरेली

रायबरेली में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे नर्सिंग होम में लैब टेक्नीशियन ने बिना किसी महिला सर्जन के खुद अपने कंपाउंडरों के साथ मिलकर गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के दौरान नवजात बच्चे की चिकित्सीय लापरवाही के चले दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे की मौत पर परिजनों ने अवैध नर्सिंग होम पर जमकर हंगामा किया। मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे में स्थित उपमा सर्जुरानी पॉली क्लीनिक का है जहां आनंद मोहन श्रीवास्तव ने अपनी गर्भवती पत्नी विशाखा श्रीवास्तव को पेट में दर्द होने के कारण कल नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। लेकिन देर रात दर्द ज्यादा बढ़ गया जिस पर नर्सिंग होम संचालक लैब टेक्नीशियन नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि महिला का ऑपरेशन तुरंत करना पड़ेगा और बगैर किसी महिला सर्जन को बुलाए नर्सिंग होम संचालक लैब टेक्नीशियन नीरज श्रीवास्तव खुद सर्जन बनाकर अपने दो कंपाउंडरों के साथ मिलकर गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर दिया। गर्भ से निकालते समय नवजात की नाल काटते समय उसकी दर्दनाक मौत हो गई, जबकि महिला की हालत भी गंभीर हो गई। नवजात की मौत से नाराज परिजनों ने नर्सिंग होम के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। पति आनंद मोहन श्रीवास्तव ने नर्सिंग होम संचालक लैब टेक्नीशियन नीरज श्रीवास्तव सहित दो कंपाउंडरों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है।