लगातार जल रही है फसले,सहायता के नाम पर सब चुप

0
175

सन्दीप मिश्रा

सिद्धि संवाददाता रायबरेली
रायबरेली। एक तरफ गरीब किसानो को ऊपर वाले की मार पड़ रही है। तो दूसरी तरफ अग्नि देव इतने उत्तेजित दिखाई दे रहे हैं कि उन्होंने जैसे फसल को नष्ट करने की प्रतिज्ञा ले रखी है। लगातार जिले में भीषण गर्मी शार्ट सर्किट और अज्ञात कारणों के चलते फसलों के जलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। आज सलोन थाना क्षेत्र की सूची चौकी के अंतर्गत तिवारीपुर गांव में अचानक गेहूं के खेतों में आग लग गई और देखते ही देखते 6 से 7 बीघे की फसल जल का स्वाहा हो गई। बढ़ गर्मी में ग्रामीणों ने अपनी जान पर खेल कर किसी तरह आग पर काबू पाया। जिसके चलते आज का तांडव अन्य खेतों में जाने से रुक गया। देखा जाए तो जिले में ही आग से रोज औसतन 10 बीघे की फसल आग में जलकर राख हो रही है। इस तरह अगर आग का तांडव चलता रहा तो किसानों को भी भुखमरी का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि चुनाव चल रहा है और नेताओ की जेबों से इनकी मदद के लिए कुछ निकलेगा भी नही और सरकारी मदद सब जानते है की कब और कैसे मिलती है।