संदीप मिश्रा
सिद्धि संवाददाता रायबरेली
रायबरेली। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विशेष कार्यक्रम आयोजित करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समान मानवाधिकार के लिए जीवन भर संघर्षरत रहे भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब ने नारा दिया था “पढ़ो, संगठित रहो और संघर्ष करो” और इसी रास्ते पर चलकर आज हमारा देश प्रगति के कई सोपान चढ़कर विश्व में सम्मानजनक स्थान हासिल कर चुका है। इस अवसर पर मौजूद सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव और सलोन के पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष तुलसीराम पासी, जिला सचिव अनुराग सिंह और नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश तिवारी का पुष्पमालाओं से स्वागत अभिनंदन किया। ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, बूथ कमेटी, महिला कांग्रेस सहित सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने संविधान निर्माता बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रदेश सचिव अर्जुन पासी, जिला उपाध्यक्ष तुलसीराम पासी, जिला सचिव अनुराग सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी परमात्मा दीन तिवारी, श्याम सुंदर तिवारी, कामता प्रसाद उपाध्याय, अशोक श्रीवास्तव आदि ने भी बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर शकुंतला देवी, प्रेमा देवी, रीता सिंह, मोहम्मद अमीन असलम, छेदीलाल वर्मा, श्रीमती बतूना, राम पदारथ यादव, महेंद्र बहादुर सिंह,आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।