आर्य समाज,आर्ष गुरुकुल ने निकाली राष्ट्रप्रेम,जनजागृति शोभा यात्रा

0
275

सिद्धि संवाददाता

नई दिल्ली

यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ कर्म है-डा जयेन्द्र आचार्य

नोएडा,शुक्रवार,15/12/2023 को आर्य समाज,आर्ष गुरुकुल बी 69,सेक्टर 33 नोएडा के त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव पर एमिटी यूनिवर्सिटी के संस्थापक डा अशोक चौहान की अध्यक्षता में महर्षि दयानंद सरस्वती 200वीं जयन्ती महोत्सव पर गायत्री महायज्ञ कर निकाली भव्य राष्ट्र प्रेम,जनजागृति शोभा यात्रा।गायत्री महायज्ञ के ब्रह्मा डा जयेन्द्र आचार्य,ऋत्विक गायत्री मीना एवं ओंकार शास्त्री तथा वेदपाठ आर्ष गुरुकुल के ब्रह्मचारियों द्वारा किया गया।मुख्य यज्ञमान श्रीमती सुशील कठपालिया एवं विजेन्द्र कठपलिया रहे।ध्वजारोहण श्रीमती मधु भसीन द्वारा किया गया।डा जयेंद्र आचार्य जी ने यज्ञोपरांत यज्ञ की महिमा पर चर्चा करते हुए कहा कि यज्ञ शब्द देव पूजा, संगतिकरण,दान अर्थ वाली यज्ञ धातु से नङ् प्रत्यय होकर निष्पन्न हुआ है,जिसमें देव पूजा,संगतिकरण दानादि भावों की प्रेरणा निहित है।शतपथ ब्राह्मण में यज्ञो वै श्रेष्ठतम कर्मः अर्थात यज्ञ संसार का श्रेष्ठतम् कर्म है यज्ञ की महिमा,वेद, उपनिषद,ब्राह्मण ग्रन्थ,मनुस्मृति, गीता आदि सभी शास्त्रों में प्रतिपादित की गई है।उन्होंने आगे कहा कि महर्षि दयानंद ने पंच महायज्ञ को करने का विधान किया है,हमें उसे जीवन में नित्य करने चाहिएं।

शोभा यात्रा का भव्य शुभारंभ विश्व प्रसिद्ध वैदिक विद्वान डा वेद पाल एवं स्वामी यज्ञ मुनि ने ओ३म ध्वज दिखाकर किया।विशाल शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों सेक्टर 33 से प्रारंभ होकर सेक्टर 23,57 चौराहे से चौड़ा मोड़,मोदी मॉल,सेक्टर 18, ब्रह्मपुत्रा,सिटी सेन्टर से आर्य समाज मन्दिर प्रांगण में संपन्न हुई।शोभा यात्रा में जनपद ग़ाज़ियाबाद,मेरठ,हापुड़,ग्रेटर नोएडा,दिल्ली के कोने कोने से सैकड़ों आर्य प्रतिनिधियों ने उत्साह से भाग लिया।मार्ग में नोएडा,ग़ाज़ियाबाद से पधारे विभिन्न आर्य समाजों,गुरुकुलों, स्कूलों के छात्रों,हज़ारों गणमान्य लोगों का व्यपारियों एमिटी यूनिवर्सिटी द्वारा भव्य स्वागत किया गया।शोभा यात्रा के अन्तर्गत विभिन्न आर्य समाजों की सुन्दर यज्ञशाला की झांकियां यज्ञ करते हुए प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर आर्ष कन्या गुरुकुल सौरखा एवं परीक्षित गढ़,मेरठ,आर्ष गुरुकुल नोएडा, गुरुकुल पटेल मार्ग,सन्यास आश्रम गाजियाबाद के युवकों का व्यायाम प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक सर्वश्री दिनेश पथिक, सुमित अंगिरस जी ने यात्रा में राष्ट्रभक्ति, ईश्वर भक्ति के गीतों के माध्यम से समा बांध दिया।

आर्ष गुरुकुल के मंत्री कैप्टन अशोक गुलाटी जी ने दूर दराज से पधारे गणमान्य अतिथियों का शोभा यात्रा व वार्षिकोत्सव में पधारने पर एवं पुलिस विभाग द्वारा यात्रा का सुव्यवस्थित मार्ग सुरक्षा व्यवस्था करने पर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्यरूप से केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य,डा प्रमोद सक्सेना,जितेन्द्र आर्य,जिलाध्यक्ष यज्ञवीर चौहान,अनिल शास्त्री, सर्वश्री रविन्द्र सेठ,नरेंद्र सूद, राकेश,दीपक,सन्यासी वृंद,स्नेह सेठ,कैलाश,संतोष लाल, आदर्श बिश्नोई,वीरेंद्र बिश्नोई,रविशंकर, ओमवती गुप्ता,प्रभाकर जी,शशि आनंद,जितेन्द्र आर्य सृष्टि आर्या, सीमा आर्या व आर्ष गुरुकुल के ब्रह्मचारी अन्य अधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।

भवदीय,
प्रवीण आर्य
मीडिया प्रभारी
9716950820,9911404423
एवं
कैप्टन अशोक गुलाटी
मंत्री,आर्ष गुरुकुल नोएडा,
98 71 798221