सिद्धि संवाददाता – लखनऊ
उ प्र लेखपाल संघ के प्रधान कार्यालय आलमबाग लखनऊ में प्रान्तीय पदाधिकारियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। उ प्र लेखपाल संघ के निवर्तमान महामंत्री श्री ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक त्यागी, संगठन मंत्री विनोद यादव, कोषाध्यक्ष भगवान सहाय , प्रान्तीय लेखापरीक्षक मूलचन्द पटेल , खण्ड मंत्री लाल कृष्ण श्रीवास्तव , महाराज सिंह यादव के राजस्व निरीक्षक पद पर प्रोन्नत होने तथा पूर्व प्रवेश अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह, पूर्व महामंत्री श्री हरि सिंह यादव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम यादव, पूर्व संगठन मंत्री श्री सत्य प्रकाश शुक्ला, श्री सुरेश चन्द्र शर्मा, पूर्व खण्ड मंत्री श्री अतर सिंह यादव, बहाऊ काम, सुनील कुमार शर्मा, मुन्ना लाल, बिजेन्द्र यादव, अर्जुन सिंह यादव,भोजराज शान,सचिन त्रिवेदी एवं अन्य पदाधिकारियो को प्रतीक चिन्ह, अंग वस्र आदि भेंट करके सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्री ब्रजेश श्रीवास्तव जी के राजस्व निरीक्षक बनने के कारण महामंत्री पद से त्याग पत्र दे देने के कारण श्री विनोद कश्यप संगठन मंत्री पश्चिमी जोन को उनके वर्तमान दायित्व के साथ साथ महामंत्री पद के अतिरिक्त दायित्व निर्वहन के लिए एवं उन्नाव निवासी सिद्धि टुडे के प्रधान संपादक सचिन त्रिवेदी को संघ के प्रदेश मीडिया सलाहकार के दायित्व निर्वाहन के लिए नियुक्त/मनोनीत किया गया।
प्रदेश के कोने कोने से आए लेखपाल संघ के सम्मानित पदाधिकारियो का संघ की ओर से आभार जताया गया। साथियों की भावनाओं के अनुरूप लेखपाल संवर्ग पर नित नये कार्यों के बढते दबाव को रोकने, लंबित मांगो पर सकारात्मक कार्यवाही करवाने के लिए एक बडे आंदोलन की रूपरेखा बनाने और उसकी तैयारी करने के लिए पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।