आगरा जा रहे उच्च शिक्षा मन्त्री का कानपुर रोड पर कई जगहों पर पूर्व जिला अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के मन्त्री रामनिवास यादव के नेतृत्व में किया गया भव्य स्वागत।

0
243

सिद्धि ब्यूरो – लखनऊ

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में उच्च शिक्षा मन्त्री बनाये गए योगेन्द्र उपाध्याय का लखनऊ से कानपुर रोड से आगरा जाते हुए स्कूटर इंडिया चौराहे एवं बंथरा चौराहे सहित कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य रूप से माला पहना कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी लखनऊ के पूर्व जिलाध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के मन्त्री राम निवास यादव द्वारा किया गया।  कार्यक्रम में श्री यादव के साथ भाजपा अनुसूचित मोर्चा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य बीरेन्द्र कुमार रावत भाजपा लखनऊ के उपाध्यक्ष अरविन्द यादव भाजपा नेता राज कुमार लोधी, भुवनेंद्र प्रताप सिंह, वैभव सोनी, अमित तिवारी, अनूप सिंह भाजपा किसान मोर्चा सरोजनी नगर लखनऊ के प्रभारी शिव कुमार रावत पार्षद नप अमेठी सन्तोष शर्मा पार्षद शिव हरि द्विवेदी, रेनू सिंह ज़िला मंत्री विवेक सिंह, मो नदीम राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन लखनऊ के जिलाध्यक्ष, लवकुश यादव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।स्वागत समारोह से गदगद मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय ने राम निवास यादव सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।