कवि सम्मेलन के साथ संपन्नसमारोह हुआ होली मिलन 

0
276

ओमी मिश्रा _सिद्धि संवादाता

फाल्गुनी बयार मस्ती के रंग के साथ बहुरंगी कवितायें मानुस हृदय को उमंग तरंग के हिलकोरों के साथ समाज को दिशा देने का काम करती है। सम्पूर्ण जनपद शहर वासियों ने मुझे जो स्नेह दिया उसके लिए सदैव आभारी रहूँगा।यह बात मोती नगर स्थित पार्क व्यू पैलेस में प्रवीण मिश्र भानू द्वारा आयोजित विराट कवि सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि पंकज गुप्त ने कही। इसके पूर्व माँ शारदे के चित्र के समक्ष पंकज गुप्त जी ने माल्यार्पण किया। इसी क्रम में डॉ. प्रभात सिन्हा,डॉ. मनोज श्रीवास्तव , विमल द्विवेदी, ओ.पी. तिवारी, प्रेम सिंह सेंगर ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद मुख्य अतिथि पंकज गुप्त जी को प्रवीण मिश्र, डॉ. प्रभात सिन्हा, विमल द्विवेदी, आनंद मिश्र ने किया। कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने होली मिलन के अवसर पर सभी जनपदवासियों को बधाई दी। अध्यक्ष इसके बाद स्वागत उद्बोधन प्रवीण मिश्र भानू ने करते हुए कहाँ ये होली हम लोगों के लिए विशेष है आप सबके स्नेह ने इसे और बेहतर बना दिया। इस क्रम में ओ.पी.तिवारी ने कार्यक्रम की भूमिका बताते हुए कविता की सार्थकता मानव जीवन मे बताते हुए कार्यक्रम को गति दी। इसके बाद कवि स्वयं श्रीवास्तव ने माँ शारदे की वंदना से कार्यक्रम को गति प्रदान की। इसके बाद कवि राम किशोर वर्मा ने पढ़ा सरल सौम्य कटियार जी बाटिन प्यार दुलार, सदर विधायक ग़दर काटिन तिसरी बार। इसके बाद कवयित्री सारिका तिवारी ने एक कुल में जन्म ले दो रीतियाँ निभाई है, जिसने देश के लिए कटारियाँ उठाई है। इसी क्रम में बाराबंकी से आये हास्य के प्रमोद पंकज ने बाबा बुलडोजर वाले , सीटों पर डाले ताले। जनता हुई है मेहरबान , बबुआ बुआ है परेशान।। इसके बाद इटावा से आये देवेंद्र प्रताप सिंह आग ने पापियों के पक्ष में पितामह खड़े थे और केशव भी थे कहां तटस्थ धर्मयुद्ध में पढ़कर लोगों के हाथ खुलवाए। इसके बाद स्वयं श्रीवास्तव ने जन्नत में जगह खूब , दिलों में नही थी सो। एक रोज़ चल पड़े ये हम कश्मीर छोड़कर पढ़कर अपने प्रेम रंग में लोगों को रंग दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन कवि अनिरुद्ध सौरभ ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षा वरिष्ठ आर.पी.वर्मा सरस ने किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. प्रभात सिन्हा ने किया। इस अवसर पर डॉ. मनोज श्रीवास्तव, सुशील तिवारी , ओ. पी. तिवारी, रवि प्रताप सिंह, अंकित मिश्र, आनंद मिश्र, प्रेम सिंह सेंगर, विमल द्विवेदी, निम्मी अरोड़ा, साधना दीक्षित, श्वेता मिश्रा, दीपशिखा सिन्हा, वंदना सिन्हा, गीता मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।