सिद्धि संवाददाता-आशीष दीक्षित उन्नाव
एक तरफ जहां भाजपा पार्टी से सदर विधानसभा के प्रत्याशी बनकर पंकज गुप्ता अपने विधायकी के पिछले पाँच सालों में किये गए विकास कार्यों को गिनवा कर सदर विधानसभा की जनता के बीच अपना चुनाव प्रचार कर रहे है। वही पर शहर के अंदर मुख्य मार्गों पर विकास का अलग ही नजारा जनता को दिखाई दे रहा है। कहने को पंकज गुप्ता ने करोड़ो रूपये नगर के मुख्य मार्गों को विकसित करने मे अपने कार्यकाल में खर्च किये है मगर शहर की जान कहे जाने वाले छोटे चौराहे से बड़े चौराहे को जाने वाला मार्ग, छोटे चौराहे से लोकनगर को जाने वाला मुख्य मार्गों की इतनी ज्यादा दुर्दशा है कि इन मार्गो से निकलने वाले राहगीर अपना दर्द बयां करते हुए कहते हैं कि जब हम लोग इन रास्तों पर अकेले या फिर अपने परिवार के साथ दोपहिया, चौपहिया या रिक्शा आदि से गुजरते हैं तो दुर्घटना होने का भय हमेशा बना रहता है और इन कालरूपी गड्ढों के कारण दुर्घटनाग्रस्त होकर न जाने कब किस घर का चिराग बुझ जाएगा ये अनहोनी होने का खतरा हमेशा हर राहगीर के सर पर मंडराता रहता है। मगर निवर्तमान सदर विधायक पंकज गुप्ता अपना चुनावी प्रचार करने के लिए करोड़ों रुपये की महंगी गाड़ियों के काफिले के साथ दिनभर में अनेको बार इन खतरनाक रास्तो से निकलते है परंतु उनको इस प्रकार के खराब रास्तो से कोई फर्क नही पड़ता है। क्षेत्रीय नागरिको का कहना है कि कई बार हम लोगो ने सामूहिक रूप से सदर विधायक के सामने अपना कष्ट बताया कि छोटा चौराहे से लेकर बड़ा चौराहे तक शहर का मुख्य बाजार है और रोज हजारों लोग यहां बनी दुकानों से खरीददारी करने के लिए आते है और इन खराब रास्तो की वजह से लोगो को परेशानी होती है इस लिए आप इन रास्तों को सुधरवाने का प्रयास करवाये। मगर सदर विधायक ने हमेशा हम लोगो की बातो को नजरअंदाज किया है और हम लोगो को हमेशा विकास रूपी गूलर का फूल दिखाते रहे हैं अब पंकज गुप्ता हमारे लोगो के बीच जब आएंगे तो हम सभी व्यापारी और क्षेत्रीय नागरिक इस प्रकार के विकास के लिए उनसे जरूर पूछेंगे की उन्होंने हम लोगो के साथ ऐसा छल क्यों किया।