अनुज कुमार गौड़
सिद्धि संवाददाता-सफीपुर , उन्नाव
सफीपुर किसान नौजवान पटेल यात्रा पर निकले सपा के प्रदेश अध्यक्ष का सफीपुर विधान सभा क्षेत्र में टिकट के दावेदारों में स्वरित चौधरी के साथ अन्य दावेदारों ने भी ने अपने समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया।
सपा प्रदेश अध्यक्ष के बांगरमऊ जाते समय सफीपुर के मुख्यमार्ग पर स्वरित चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया।स्वरित चौधरी द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार को जनविरोधी करार देते हुए उसे उखाड़ फेंकने का आह्वाहन किया।बारिश के बाद भी कार्यकर्ताओ में स्वागत को लेकर भारी उत्साह दिखा।
जन सैलाब को देख अपने उदभोदन मे प्रदेश अध्यक्ष ने स्वरित चौधरी की भी तारीफ की।स्वगतकर्ताओ में मनीष कुरील, तनवीर खान,मोना यादव,संतोष यादव,मकसूद अली,अनुज गौड़, रणजीत यादव प्रधान संघ अध्यक्ष,अमन,बलराम,धोनी सिंह,अनस,सुशील रावत ने भी स्वागत किया।
*प्रदेश अध्यक्ष के काफिले से मुख्यमार्ग पर जाम लग गया।जाम में एम्बुलेंस घंटो फसी रही।पुलिस ने घंटो मसक्कत के बाद जाम खुलवाने में सफल हुई।*
प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत समारोह मुख्यमार्ग के गंधा नाला समीप स्वरित चौधरी के आवास पर आयोजित किया गया था।उनके काफिले में चल रहे वाहन सड़क किनारे खड़े कर समारोह स्थल चले गए जिससे मार्ग पर जाम लग गया।जाम से वाहनों की लंबी कतारें लग लग गयी।वही जाम में तीन एम्बुलेंस भी फस गयी जिसमे मार्ग दुर्घटना में घायल रामबिलास,रामू व लक्ष्मी को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था।पुलिस ने घंटो मसक्कत के बाद जाम खुलवाकर एम्बुलेंस को रवाना किया।इसबीच मरीज तड़पते रहे।