श्री जगन्नाथ जी का भंडारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सम्पन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

0
26

सचिन कुमार
ब्यूरो प्रमुख- सिद्धि टुडे, उन्नाव

उन्नाव। सार्वजनिक श्री श्री जगन्नाथ जी रथ यात्रा समिति, उन्नाव के तत्वावधान में कात्यायन गेस्ट हाउस में भगवान श्री जगन्नाथ जी के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के पदाधिकारियों द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन एवं आरती के साथ किया गया।
भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्री जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने सेवा भाव से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर आयोजन को सफल बनाया।

इस अवसर पर समिति की ओर से आयोजन में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं, पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं मीडिया बंधुओं को प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भगवान श्री जगन्नाथ जी से जनपद एवं समस्त जनमानस के सुख, समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती शकुन सिंह, उनके प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह ‘सनी’, सदर विधायक प्रतिनिधि प्रखर गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा ‘भानू’, समिति अध्यक्ष राम प्रकाश चौरसिया, महामंत्री विजय गुप्ता, प्रबंधक निर्भय निगम, मंत्री मनोज निगम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता ‘गुड्डू’, संरक्षक विवेक गुप्ता, राजेश दुबे, निशीथ निगम, प्रथम श्रीवास्तव, राजन मिश्रा, राकेश सिंह एडवोकेट, राम तनेजा, जी.एस. भदौरिया, अमित निगम ‘लोली’, अशोक रस्तोगी, संजीव गुप्ता ‘राजा’, अमित मिश्रा, महिला मंडल अध्यक्ष निम्मी अरोड़ा, मीडिया प्रमुख डॉ. मनीष सेंगर, प्रतीक चौरसिया, शीनू निगम, व्यापारी नेता रजनीकांत श्रीवास्तव, विमल द्विवेदी, संजय गुप्ता, राज कुमार याज्ञसेनी, अमित चौरसिया, अरविंद वर्मा, विनय प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. संजय मिश्रा, श्रवण राजपाल, रामचन्द्र गुप्ता, इंस्पेक्टर संतोष कुमारी सिंह, शिवम पटेल, राहुल कश्यप सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भंडारे के दौरान प्रसिद्ध भजन गायक डॉ. राम कुमार शर्मा ने अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर देर तक भजनों का आनंद लेते रहे, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।