उन्नाव को मिला नया आकर्षक तिराहा, गांधी नगर सुंदरीकरण का हुआ लोकार्पण

0
83

अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो – सिद्धि टुडे, उन्नाव

शहर के प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गांधी नगर तिराहे के भव्य सुंदरीकरण कार्य के पूर्ण होने के बाद उसका लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में तिराहे को जनता को समर्पित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद साक्षी महाराज ने फीता काटकर गांधी नगर तिराहे के सुंदरीकरण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सदर विधायक पंकज गुप्ता भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी गौरांग राठी ने मौके पर पहुंचकर कराए गए सुंदरीकरण कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गांधी नगर तिराहे के सौंदर्यीकरण के बाद क्षेत्र को नया और आकर्षक स्वरूप मिला है। तिराहे पर कराए गए सजावटी एवं व्यवस्थित कार्यों से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ी है, बल्कि यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों ने इस अवसर पर कहा कि शहर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं तथा आने वाले समय में शहर के अन्य प्रमुख चौराहों को भी और बेहतर बनाने की तैयारी जारी है।

स्थानीय लोगों ने गांधी नगर तिराहे के नए स्वरूप की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि इसी तरह शहर के अन्य क्षेत्रों में भी विकास कार्य तेजी से किए जाएंगे, जिससे उन्नाव शहर को एक आधुनिक और व्यवस्थित पहचान मिल सके।