सुबह-सुबह शव मिलने से हड़कंप, चेहरे पर वार के निशान देख हत्या की जताई आशंका

0
70

अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे, उन्नाव

उन्नाव जनपद के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी गांव में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना से गांव में दहशत का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहजनी गांव के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। शव के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मृत्यु के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस द्वारा आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल मृतक की पहचान और घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।