अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे, उन्नाव
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मौला बाक़ीपुर गांव में एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवविवाहिता ने अपने घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही हसनगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम (पीएम) के लिए भेज दिया है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और परिजनों से पूछताछ कर रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, घटना अचानक हुई, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।






























