हरदोई पुल के पास हाइट गेट गिरने से बड़ा हादसा, एक गंभीर रूप से घायल

0
71

अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे, उन्नाव

उन्नाव हरदोई पुल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक जर्जर हाइट गेट अचानक गिर गया और एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार यह गेट काफी समय से टूटा पड़ा था, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा इसकी मरम्मत नहीं कराई गई।

घटना उस समय हुई जब एक छोटा हाथी वाहन पुल से गुजर रहा था। तभी अचानक ऊपर से हाइट गेट गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते गेट की मरम्मत करा दी जाती तो यह हादसा टल सकता था।

लगातार खराब हो रहे हाइट गेट और उनकी अनदेखी से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है और कब तक ऐसी घटनाएं यूं ही होती रहेंगी?