भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर निराला प्रेक्षागृह में भव्य कार्यक्रम आयोजित

0
37

अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे, उन्नाव

भारतीय जनता पार्टी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शहर के निराला प्रेक्षागृह में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने दीप प्रज्वलित कर किसान मेला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसके साथ ही फीता काटकर प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन को सुना, जिसमें सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
उन्होंने बताया कि मोदी-योगी सरकार के कार्यकाल में जनपद उन्नाव में बड़े स्तर पर विकास कार्य हुए हैं, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ।

इस अवसर पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। आयोजन के तहत आगामी नौ दिनों तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।