जनसुनवाई में SSP की सख्ती: फरियादियों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश”
अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे, उन्नाव
जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
एसएसपी कार्यालय में आयोजित इस जनसुनवाई में भूमि विवाद, पारिवारिक मामले, आपराधिक घटनाएं एवं अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रकरण सामने आए। जय प्रकाश सिंह ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने पर भी विशेष जोर दिया गया।
इस पहल के माध्यम से पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हो।
जनसुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्हें मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।






























