अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे,उन्नाव
सफीपुर से उन्नाव जीआईसी ग्राउंड तक पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को न्याय दिलाने की मांग को लेकर निकाली जाने वाली पदयात्रा को प्रशासन ने आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद पदयात्रा में शामिल लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से सफीपुर कोतवाली पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए कार्यक्रम का समापन कर दिया।
पदयात्रा में शामिल लोगों का कहना था कि उनका उद्देश्य पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को न्याय दिलाने के लिए अपनी आवाज उठाना है। हालांकि उन्नाव और सफीपुर प्रशासन ने यात्रा को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बावजूद मौजूद लोगों ने कानून और लोकतंत्र का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से कोतवाली में ज्ञापन देकर अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाई।
आयोजकों ने पदयात्रा में बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग किसी कारणवश कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, उनका भी धन्यवाद है।
आयोजकों का यह भी कहना था कि कुछ लोगों द्वारा प्रशासन पर दबाव बनाकर पदयात्रा को आगे नहीं बढ़ने दिया गया, लेकिन इससे उनके हौसले कमजोर नहीं होंगे।
उन्होंने कहा कि जब तक विधायक को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनकी आवाज इसी तरह उठती रहेगी और आने वाले समय में एक बड़ी पदयात्रा फिर से निकाली जाएगी।






























