उन्नाव में SC/ST/OBC युवाओं के लिए एक वर्षीय निःशुल्क कार्यालय प्रबंध प्रशिक्षण शुरू

0
118

अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे,उन्नाव

जिला सेवायोजन कार्यालय उन्नाव में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के युवक-युवतियों के लिए एक वर्षीय निःशुल्क “कार्यालय प्रबंध प्रशिक्षण” सत्र 2026-27 के लिए 1 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ किया जाएगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीती चंद्रा ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, सचिवीय पद्धति, सामान्य गणित, बुक कीपिंग एवं एकाउंटेंसी, हिन्दी टंकण व आशुलिपि तथा कम्प्यूटर का सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का कम से कम इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना आवश्यक है तथा हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 1 अप्रैल 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी 30 मार्च 2026 तक अपने जाति एवं शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति के साथ आवेदन पत्र जिला सेवायोजन कार्यालय, उन्नाव में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 1 अप्रैल 2026 को तथा पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 2 अप्रैल 2026 को होंगे। साक्षात्कार का परिणाम 4 अप्रैल 2026 को कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा।

बताया गया कि साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का मार्ग-व्यय देय नहीं होगा।