जनपद में हुआ गुरु चरण पवित्र जोड़ा साहिब यात्रा का भव्य स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के नेतृत्व में बनी पुल से जाजमऊ तक पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत गुरु कृपा ढाबे पर हुआ लंगर का आयोजन

0
85

अनुज कुमार वर्मा 

ब्यूरो –सिद्धि टुडे, उन्नाव 

 

उन्नाव। गुरु चरण पवित्र जोड़ा साहिब यात्रा का जनपद में भव्य आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के नेतृत्व में तथा जिला महामंत्री आशीष बाजपेई ‘अटल’ और जसमीत सिंह के संयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

यात्रा का लखनऊ-कानपुर हाईवे पर खालसा इंटर कॉलेज में जसमीत सिंह के संयोजन में, फैंटेसी मोटल पर आशीष बाजपेई ‘अटल’ के संयोजन में, तथा गहिरा में भाजपा नेता के.डी. त्रिपाठी के संयोजन में भव्य स्वागत हुआ।

इस दौरान गुरु कृपा टेस्ट ऑफ पंजाब ढाबे पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आयोजन भी किया गया।

 

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, जिला महामंत्री आशीष बाजपेई ‘अटल’, प्रवीण सिंह नूतन, भाजपा नेता के.डी. त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष आनंद अवस्थी, समीर शुक्ला, बाला राव गुप्ता, ज्ञानेंद्र शुक्ला, सुनील अवस्थी ‘बउआ’, सुशील तिवारी, नवीन सिंह, कमल बाजपेई, विवेक तिवारी, उदय प्रताप सिंह, ललित द्विवेदी, नीरज शुक्ला, अक्षय त्रिपाठी, अश्वनी त्रिपाठी, आयुष तिवारी, मनीष पांडेय आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

भव्य स्वागत के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।

आयोजकों ने बताया कि यह यात्रा समाज में सेवा, सद्भाव और संस्कृति के संदेश को प्रसारित करने के उद्देश्य से निकाली गई है तथा इसका समापन तख्त श्री हरमंदिर जी, पटना साहिब में होगा।