अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे, उन्नाव
पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 20 महिलाओं को किया सम्मानित
मिशन शक्ति अभियान के पंचम चरण के अंतर्गत थाना दही परिसर में एक भव्य एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा के महत्व को समाज में और गहराई से स्थापित करना रहा।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव एवं क्षेत्राधिकारी सफीपुर श्रीमती सोनम सिंह ने शिरकत की। इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 20 प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में खेल जगत से सोनाली कुशवाहा, न्यायिक क्षेत्र से रश्मि, मिशन शक्ति/WCSO प्रभारी संतोष कुमारी सिंह, चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. सुषमा सिंह सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।
कार्यक्रम में पैट्रियाट कॉलेज एवं विवेकानंद इंटर कॉलेज के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को समाज की प्रगति का मूल आधार बताते हुए सभी को जागरूक और संवेदनशील बनने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वयन डॉ. आशीष श्रीवास्तव और डॉ. मनीष सिंह सेंगर द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में थाना दही प्रभारी निरीक्षक अवनीश सिंह की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।




























