सन्दीप मिश्रा
सिद्धि संवाददाता- रायबरेली
रायबरेली। बछरावां कोतवाली क्षेत्र के राघवपुर गांव निवासी मासूम जया (5) पुत्री मनोज कुमार को झुलसी अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करवा गया। जानकारी के अनुसार सुबह घर के किचन में खेल रही थी। वही पास मे गैस के उपर चाय उबल रही थी। मासूम जया का हाथ चाय के बर्तन में लग गया।
जिससे पूरी चाय मासूम के शरीर में जा गिरी। जिससे वह झुलस गई। परीजनों ने घायल बेटी को लेकर एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।