अचलगंज थाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी में मिला अज्ञात शव

0
120

सचिन कुमार
ब्यूरो – सिद्धि टुडे, उन्नाव

अचलगंज थाना बदरका चौकी क्षेत्र के बंथर यूपीएसआईडीसी स्थित जेएस इंटरनेशनल फैक्ट्री के पीछे झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना अचलगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा अज्ञात युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।