दोस्तीनगर प्रशिक्षण केंद्र में रिक्रूट आरक्षियों की बीपीईटी परीक्षा का एएसपी उत्तरी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

0
106

अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे, उन्नाव

अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने रविवार को दोस्तीनगर स्थित आरटीसी प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की बीपीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षा) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दोस्तीनगर प्रशिक्षण केंद्र में इन दिनों रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण चल रहा है। इसी क्रम में रविवार को बीपीईटी परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता और फिटनेस का परीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एएसपी उत्तरी ने परीक्षा की प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य प्रबंधों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराया जाए।

इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के साथ प्रशिक्षण पूरा करने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि ड्यूटी के दौरान अनुशासन और फिटनेस पुलिस सेवा की सबसे बड़ी पहचान होती है।