माता सावित्रीबाई फुले जयंती पर भीम आर्मी की विश्व वार्ता, किसानों की समस्याओं पर मंथन

0
128

अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे, उन्नाव

माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के पावन अवसर पर भीम आर्मी द्वारा आयोजित विश्व वार्ता कार्यक्रम में किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर व्यापक, गंभीर और सार्थक चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारी तथा किसान प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान किसानों की आर्थिक बदहाली, फसल उत्पादन की लगातार बढ़ती लागत, खाद-बीज की समय पर उपलब्धता, सिंचाई से जुड़ी परेशानियां, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी, तथा सरकारी योजनाओं का लाभ समय से न मिल पाने जैसे अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में किसान सबसे अधिक उपेक्षा का शिकार है, जिसके चलते खेती लाभ का नहीं बल्कि घाटे का सौदा बनती जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने समाज को शिक्षा, समानता और अधिकारों के लिए संघर्ष का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्हीं से प्रेरणा लेकर भीम आर्मी किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के हक और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने सरकार से किसानों की समस्याओं का शीघ्र, स्थायी और ठोस समाधान करने की मांग की।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने एकजुट होकर किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया। साथ ही भविष्य की आंदोलनात्मक रणनीति, जनजागरूकता अभियान और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार रहे—

राष्ट्रीय अध्यक्ष – मा० विजय कुमार आज़ाद
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – मा० प्रबल प्रताप सिंह काणाद

प्रदेश अध्यक्ष – मा० अंकित कुमार आज़ाद
पूर्व CMO – मा० डॉ. एस. चौधरी जी
मा० रुकसाना जी
मा० मुनवीर कुमार दोहरे जी

जिला अध्यक्ष – मा० संजय रावण जी
जिला कोऑर्डिनेटर (टाउन) – विकास कुमार गौतम
जिला उपाध्यक्ष – मा० राम नरेश जी
जिला महासचिव – मा० राजेन्द्र कुमार गौतम
जिला विधि प्रकोष्ठ – मा० एडवोकेट चंदन कुमार गौतम जी

विधानसभा अध्यक्ष (मैनपुरी) – मा० उमेश पाल जी
जिला उपाध्यक्ष – मा० प्रियंका रावत जी
सदर विधानसभा अध्यक्ष – संजय कुमार गौतम
पुरखा विधानसभा अध्यक्ष – मा० प्रद्युम्न रावत जी
कार्यक्रम का समापन माता सावित्रीबाई फुले के विचारों को आत्मसात करते हुए सामाजिक न्याय और किसानों के अधिकारों की लड़ाई को और तेज करने के संकल्प के साथ किया गया।