अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो–सिद्धि टुडे, उन्नाव
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को अपने पिछड़ा वर्ग विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी। कुल 197 सदस्यों वाली इस कार्यकारिणी में आबादी के अनुपात के अनुसार विभिन्न जातियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इस सूची में उन्नाव जनपद से कांग्रेस के पूर्व महासचिव अगम देव सिंह कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया है।
अगम देव सिंह ने 2008 में कांग्रेस की सदस्यता लेकर राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। इसके बाद वे वर्ष 2012 में युवा कांग्रेस कमेटी में सक्रिय हुए और पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के साथ ही जिले के युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर पार्टी की पहचान मजबूत की।
वर्ष 2020 में शहर अध्यक्ष अरुण कुशवाहा की कार्यकारिणी में महासचिव रहते हुए अगम देव सिंह ने कांग्रेस के कार्यक्रमों, धरना-प्रदर्शनों और अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा, जनपद स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने में उन्होंने अपने साथियों और शहर कमेटी के सहयोग से महत्वपूर्ण योगदान दिया।
प्रदेश सचिव बनाए जाने के बाद अगम देव सिंह कुशवाहा ने कहा कि,
कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और पिछड़ी जातियों के अधिकारों की रक्षा के लिए हम सड़क से लेकर सदन तक लगातार प्रयासरत हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर वर्ग को उसके संवैधानिक और सामाजिक अधिकार मिलें।
जिले के कांग्रेस नेताओं ने अगम देव सिंह कुशवाहा को प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगम देव सिंह अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निभाएंगे और पिछड़े वर्ग के हितों के लिए काम करेंगे।




























