सफीपुर में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, मचा हड़कंप

0
295

 

सिद्धि संवाददाता– सफीपुर

 

उन्नाव जिले के सफीपुर क्षेत्र में आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। जमाल नगर में हुए इस कार्यक्रम के मंच पर तिरंगे को पर्दे के रूप में लगाया गया, जिसके सामने बार बालाओं द्वारा डांस किया गया। इस दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। भारतीय ध्वज संहिता के अनुसार तिरंगे का इस तरह प्रयोग सख्त रूप से प्रतिबंधित है। कार्यक्रम आयोजकों की लापरवाही से राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान हुआ है, जिससे आमजन में नाराजगी है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी वीडियो की जांच में जुट गए हैं। यह घटना न केवल ध्वज संहिता का उल्लंघन है, बल्कि देश की अस्मिता के साथ खिलवाड़ भी मानी जा रही है।