कृष्ण जन्माष्टमी के बाद मूर्ति विसर्जन को लेकर भक्तों में उत्साह,भक्त नाचते गाते पहुंचे विसर्जन स्थल

0
177

पुष्पेंद्र कुमार शुक्ला मंडल संपादक – सिद्धि टुडे , प्रयागराज, उ.प्र.

कौशाम्बी – जन्माष्टमी पर्व पर अषाढा, फ़ैजीपुर समेत अन्य गांवों में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन यात्रा निकाली गई। बुधवार की शाम को यह यात्रा मंदिर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अमृत सरोवर तक पहुंची। यात्रा में स्थानीय लोगों के साथ आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। भक्तों के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
अमृत सरोवर के तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद प्रतिमा का विधिवत जलप्रवाह किया गया। साथ ही प्रतिमा के पास स्थापित 171 कलशों का भी विसर्जन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
पुलिस प्रशासन ने विसर्जन यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को सामूहिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बताया। इस अवसर पर पूरे नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। इस मौके पर संयोजक गोरेलाल मौर्य,पुष्पेन्द्र शुक्ला, अभिषेक अग्रहरी मुकेश लवकुश शुभम सुशील जायसवाल,दिलीप अग्रहरि,अशोक केशवानी आदि भक्त मौजूद रहे।