संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत* *मां बेटी की मौत से गांव में सनसनी।*

0
384

*पुष्पेन्द्र कुमार शुक्ला*
*सिद्धि संवाददाता* – *कौशाम्बी*

*कौशांबी* सैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा पथरांवा के मजरा काजीपुर में महिला और उसकी बेटी के संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई है सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।काजी पुर की महिला सोनी उम्र 36 वर्ष पत्नी सुरेन्द्र यादव और उसकी बेटी लक्ष्मी उम्र लगभग 10 वर्ष की संदिग्ध मौत से गांव क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र सिंह यादव ,पत्नी सोनी ,पुत्री काजल 15 वर्षा पुत्र शनी 12 वर्ष लक्ष्मी 10 वर्ष ,पुत्र सौरभ 6 वर्ष काजीपुर में निवास करते हैं,सुरेन्द्र सिंह यादव के पिता मानसिंह अपनी पत्नी जमुना देवी के साथ गांव में ही दूसरे घर निवास करते हैं,सुरेन्द्र सिंह बीते मंगलवार रोजी रोटी के सिलसिले में राजस्थान चले गए उसके एक दिन पहले सोमवार को सुरेन्द्र सिंह की पत्नी सोनी देवी मायके देबउवा पुर खागा से आई थी बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में सोनी देवी और उसकी मासूम पुत्री लक्ष्मी ने जहरीला पदार्थ सलफास निगल लिए पड़ोसियों ने तड़प रहे मां बेटी को अस्पताल ले गए सैनी क्षेत्र के किसी अस्पताल में महिला को दिखाया गया लेकिन महिला सोनी देवी की मौत हो गई वहीं बेटी लक्ष्मी को मंझनपुर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी भी मौत हो गई बड़ी बेटी काजल के अनुसार मां और पिता में अक्सर विवाद होता रहता था,उसकी मां और छोटी बहन को ज़हर खिलाया गया है,मृत महिला की सास जमुना देवी के अनुसार रात में उसके पुत्र सुरेन्द्र का फोन आया था उसने बताया घर में उसकी पत्नी की तबियत ठीक नहीं है रात में ही जमुना देवी सोनी देवी के घर आई और पड़ोसियों को घटना की सूचना दिया।मां बेटी की मौत से गांव में तरह तरह की चर्चा है!!! फिलहाल पुलिस ने मृत महिला के भाई अर्जुन सिंह निवासी देबउवा पुर थाना खागा फतेहपुर की तहरीर पर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज कर जांच पड़ताल में जुट गई हैं।