अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो–सिद्धि टुडे, उन्नाव
उन्नाव/शुक्लागंज।
शुक्लागंज में नए गंगा पुल की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर रविवार को सूर्या गैलेक्सी होटल शुक्लागंज में एक भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना एवं उन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता का स्वागत और सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि नया पुल न केवल क्षेत्र के विकास की नई राह खोलेगा, बल्कि यातायात को भी सुगम बनाएगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और जनता के प्रयासों की सराहना की।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने शुक्लागंज एवं आसपास के क्षेत्रों में अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लिया और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की।
इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सदर विधायक पंकज गुप्ता एवं वरिष्ठ नेता अरुण सिंह के साथ जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने मनीष जायसवाल के परिवारजनों से भेंट की और पार्टी के वरिष्ठ पूर्व व वर्तमान कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।
इस आयोजन ने शुक्लागंज और उन्नाव जिले में विकास को लेकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया है। लोगों में आशा है कि नए पुल के निर्माण से क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी।