सिद्धि टुडे –लखनऊ
देश के यशस्वी रक्षामंत्री और लखनऊ के गौरव मा० श्री राजनाथ सिंह जी के सम्मान में त्रिवेणी नगर में एक भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्देश्य उनके राष्ट्रहित में किए गए अद्वितीय कार्यों और जनता के प्रति उनके अटूट समर्पण के लिए आभार प्रकट करना था।
इस गरिमामयी अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मा० श्री आनंद द्विवेदी जी, विधान परिषद सदस्य मा० श्री मुकेश शर्मा जी, मा० श्री रामचंद्र प्रधान जी तथा त्रिवेणी नगर के लोकप्रिय पार्षद श्री देव मिश्रा (मुन्ना मिश्रा जी) सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
समारोह में नागरिकों ने रक्षामंत्री जी के प्रति अपना स्नेह और सम्मान प्रकट किया। वक्ताओं ने उनके नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री राजनाथ सिंह न केवल देश की रक्षा व्यवस्था को सशक्त बना रहे हैं, बल्कि जन-जन के मन में विश्वास भी जगा रहे हैं।
अपने संबोधन में मा० रक्षामंत्री जी ने सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लखनऊ उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा है और यहां की जनता का प्रेम ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने देश की सुरक्षा, सेना के सशक्तिकरण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि बताते हुए निरंतर कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति ने इसे एक ऐतिहासिक अवसर बना दिया और यह आयोजन जनभावनाओं के सशक्त प्रदर्शन के रूप में सामने आया।