अनुज कुमार वर्मा
सिद्धि संवाददाता– सदर उन्नाव
उन्नाव।
दैनिक जागरण महाकुंभ यात्रा का मंगलवार को बड़े चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा, और भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह (सनी भैया) के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।
यात्रा के स्वागत के दौरान आरती उतारी गई और पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया गया। इस मौके पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कुश सिंह ने भी अपने सैकड़ों युवा साथियों के साथ आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक समर्पण का अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने यात्रा में शामिल होकर आयोजन को यादगार बना दिया।
मुख्य अतिथि के रूप में
शकुन सिंह – जिला पंचायत अध्यक्ष
श्वेता भानू मिश्रा – नगर पालिका अध्यक्ष
शशांक शेखर सिंह (सनी भैया) – भाजपा नेता
प्रवीण मिश्रा भानू