गजब की चुनाव में कानून व्यवस्था ,एसपी कार्यालय के सामने ही उपद्रवियों का आतंक 

0
168

सन्दीप मिश्रा

सिद्धि संवाददाता रायबरेली 

रायबरेली मे बेखौफ होकर उपद्रवियों ने एसपी कार्यालय के सामने जमकर उत्पात मचाते हुई व मारपीट करते हुए खड़ी गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की है ।सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

आपको बता दें आज दिनांक 10 अप्रैल 2024 दिन बुधवार को समय करीब 7 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन ओवर ब्रिज के नीचे एसपी ऑफिश के सामने बने होटल पर किसी बात को लेकर हुई कहा सुनी के बाद करीब 4 दर्जन उपद्रवियों ने उत्पात मचाते हुए,मारपीट कर गाडियों में तोड़फोड़ की है।घटना से मचे हड़कंप के बाद पहुँची कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि वह स्वयं मौके पर पहुंचकर उपद्रव करने वाले लोगों की पहचान कर रहे हैं। होटल संचालको से मारपीट के घटना की पूंछताछ की जा रही।अराजकता फैलाने वाले लोगों को बर्दाश्त नही किया जाएगा शख्त कार्यवाही की जाएगी।