सन्दीप मिश्रा
सिद्धि संवाददाता – रायबरेली
उत्तर प्रदेश के रायबरेली के महाराजगंज से बड़ी खबर वो भी चुनावी माहौल में ईसाई धर्म का घर-घर प्रचार कर रहे एक दर्जन लोगों को ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस को सौंपा दिया। ईसाई धर्म का घर-घर जाकर प्रचार कर रहे लोगों के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा ग्रामीणों ने ईसाई धर्म की किताब बांट रहे एक दर्जन लोगों को पड़कर पुलिस को सौंपा दिया। मामला क्षेत्र के कुश महुरा गांव का है जहां संजय नाम का युवक अपने एक दर्जन साथियों के साथ घर-घर जाकर ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार कर रहा था और लोगों को बाइबल, भजन संग्रह सहित पूजा पाठ की अन्य किताबें दे रहा था। जैसे इसकी सूचना ग्रामीणों को लगी ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सभी को पड़कर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को मय धार्मिक पुस्तकों के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।