अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का मतदाता जागरूकता होली मिलन संपन्न

0
220

सिद्धिसंवददाता – रायबरेली

सन्दीप मिश्रा

रायबरेली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली द्वारा मतदाता जागरूकता होली मिलन एवं सम्मान समारोह दीप पैलेस में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सरेनी अशोक सिंह, प्रदेश मंत्री राज नारायण अग्रहरी ,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रुचि सिंह द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीपप्रज्वलित के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रम मेरे घर प्रभु राम आए हैं, हूला हूप डांस, वृंदावन आर्ट द्वारा श्री कृष्ण राधा होली नृत्य, फूलों की होली फूलों की होली, वेव अकैडमी के बच्चों द्वारा होली नृत्य, दिव्यांग सबाब अली द्वारा गीत अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो, संदीप जैनद्वारा चिट्ठी आई है गीत,,सत्येंद्र सिंह द्वारा तेरे चेहरे पर वह जादू है सुंदर गीत गाए गए,उपस्थित व्यापारी , समाजसेवियों ने बहुत सराहा, कार्यक्रम में व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले व्यक्तित्व को भी सम्मानित किया गया जिसमें डॉक्टर ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी, मनोज सोनकर, शैलेंद्र अग्निहोत्री, महेश नारायण अग्रवाल, सरदार अवतार सिंह छाबड़ा, अभिषेक वर्मा, राधेश्याम प्रजापति, बासुकीनाथ बाजपेई रेखा श्रीवास्तव, रीता सिंह,बबीता दीक्षित,बबीता वर्मा, अजय जैन,राजकुमार मौर्य,चंद्रिका प्रसाद भुंदल, पंकज साहू सभासद, डॉ०संजीव साहू ,युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने उपस्थित लोगों को 20 मई रायबरेली में होने वाले लोकसभा चुनाव के दिन प्रत्येक मतदाता को पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान करने की शपथदिलाई, जिला अध्यक्ष लोचन सिंह छाबड़ा कोषाध्य तंत्र गुप्ता द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया, इस मौके पर विशिष्ट अतिथि राज नारायण अग्रहरि जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा के द्वारा मंडल में व्यापारिक हित में कार्य करने वाले पदाधिकारी वरिष्ठ महामंत्री संदीप शुक्ला जिला महामंत्री प्रभाकर गुप्ता कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति, नगर युवा अध्यक्ष दिलदार राइनी ,बीके रावत, मोहम्मद शकील ,विक्की सिंह, शिखर श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया, समाजसेवी मनोज सोनकर अशोक सिंह द्वारा नगद धनराशि वाशील्ड देकर सांस्कृतिक कार्यक्रम के बच्चों को सम्मानित किया गया,नगर अध्यक्ष केके गुप्ता जिला प्रभारी संदीप जैन जिला युवा अध्यक्ष प्रियंका अवस्थी के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया, वरिष्ठ जिला महामंत्री संदीप शुक्ला द्वारा वार्षिक रिपोर्ट पेश की गई! कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ राजकुमारी सिंह, विमलेश मिश्रा, गीता सिंह, उषा किरण सिंह, मोहम्मद सऊद, घनश्याम जायसवाल, रिंकू जायसवाल, ओमीक सोनी, अमित वर्मा, सुनील साहू का विशेष योगदान रहा!