ओमी मिश्रा
सिद्धि संवाददाता – उन्नाव
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को सर्व ब्राह्मण विकास परिषद ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गाजे-बाजे के साथ निकाली गई l यात्रा में भारत माता का जय घोष को उठा राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी, जिला अध्यक्ष सतीश शुक्ला, जिला अध्यक्ष महिला समिति नीतू त्रिवेदी, व नगर अध्यक्ष अमित मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हरदोई पुल स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण व शंखनाद के साथ तिरंगा यात्रा की शुरुआत की वंदे मातरम हिंदुस्तान जिंदाबाद भारत माता की जय के नारों से शहर का माहौल देश भक्ति में हो गया l सदर विधायक पंकज गुप्ता व भगवंत नगर विधायक आशुतोष शुक्ला भी हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय कार लगाते रहे परिषद के नगर उपाध्यक्ष राधेश्याम शुक्ला, उपाध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी नगर महामंत्री आशीष दीक्षित व नगर मंत्री बाल जी पांडे ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया l