धड़ल्ले से हरे पेड़ो में चल रहा आरा

0
202

उपेन्द्र त्रिपाठी

सिद्धि ब्यूरो – उन्नाव

उन्नाव। बीघापुर क्षेत्र में हरे पेड़ो की कटान लगातार जारी है। बागानों को उजाड़ा जा रहा है। पिछले काफी समय से क्षेत्र में वन माफियाओं का बोलबाला है। अवैध कटान कराने वाले ठेकेदारों पर वनविभाग पूर्ण रूप से मेहरबान बना हुआ है। जानकारी के बावजूद भी स्थानीय थाना पुलिस प्रशासन भी इन पर अंकुश लगा पाने में विफल साबित हो रहा हैं।न जाने क्यों कतराता नजर आ रहा है।

बारा सगवर थाना क्षेत्र के गांव लालगंज प्रथम में मंगलवार को वनविभाग की गुप-चुप सांठ गांठ से ठेकेदार द्वारा हरे कीमती पेड़ो को कटाकर बागान का सफाया कर दिया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव लालगंज प्रथम निवासी जागेश्वर पुत्र छेदा यादव की बाग में नसीरपुर का ठेकेदार छेददू पुत्र कल्लू लोध ने 2 सागवान,1नीम व 1 बड़हर के पेड़ों को धराशायी कर दिया। बुधवार की सुबह 4 बजे से 7 बजे के बीच भारी वाहनों में लोड कराकर निकल गया। जिसकी जानकारी लोगो को बुधवार दोपहर हुई। इस सम्बन्ध मे जब वन विभाग के रेंजर गौरव सिंह से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि संज्ञान में है। ठेकेदार द्वारा तीन पेड़ो को काटा गया है। जिसका मुकदमा सं० 11/2022 दर्ज वन विभाग में करा दिया गया है। आगे जो विधिक कार्रवाई है की जायेगी।