क्लस्टर प्रक्रिया पर उठे सवाल

0
179

उपेन्द्र त्रिपाठी

सिद्धि ब्यूरो – उन्नाव

उन्नाव। कलस्टर प्रक्रिया पर् सवालिया निशान लगने शुरु हो गये है। इसी सचिव को मनमाने तरीके से ग्राम पंचायतो का दायित्व दिया गया है। वहीं ऐसे भी है, जिन्हे एक भी गाव का चार्ज नही दिया गया। लोग जिसे चटखारे लेकर चर्चा का विषय बनाए हुए है। इसके पहले भी सफीपुर् और मियागंज विकास खंडो मे ग्राम पंचायतों के बटवारे को लेकर क्षेत्रीय विधायक भी आरोप लगा चुके है।
पंचायतीराज विभाग की क्लस्टर प्रक्रिया पर अब सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक में भी सवाल उठने लगे हैं। विकासखंड की 14 न्याय पंचायतों को 17 क्लस्टर में बांटा गया है। इसमें चहेते ग्राम पंचायत अधिकारियों के लिए सारे कायदे कानून ताक पर रख कर मनमाने तरीके से आवंटन किया गया है। जिसमें यह भी नहीं देखा गया कि जो क्लस्टर एक ही अधिकारी को दिए जा रहे क्लस्टर के गांवों की दूरी कितनी है। एक गंगा किनारे तो दूसरा ब्लॉक की दूसरी सीमा पर है। जिनकी दूरी 25 किमी से भी अधिक है। इसी तरह किसी कर्मचारी के पास 12 गांव तो किसी के पास एक भी नहीं है। ब्लॉक में तैनात सतीश चंद्र एक ऐसे ग्राम पंचायत अधिकारी हैं जिनके पास क्लस्टर तो क्या किसी गांव की भी जिम्मेदारी नहीं दी गई है। बीडीओ चंद्रशेखर ने बताया कि डीपीआरओ कार्यालय द्वारा सूची भेजी गई है। संशोधन के लिए पत्र लिखा गया है।