प्रधान संघ अध्यक्ष चुने गए रणजीत सिंह यादव

0
236

अनुज कुमार गौड़

सिद्धि संवाददाता-सफीपुर उन्नाव,

सफीपुर विकास खण्ड के ककरौरा ग्राम पंचायत प्रधान रणजीत यादव को प्रधानों ने सर्व सम्मति से प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना गया। प्रधान संघ अध्यक्ष ने क्षेत्र में संगठन के लिए सदैव तत्पर रहने की बाध्यता बताई है।
सफीपुर विकास खण्ड के प्रधानों ने सर्वसम्मति से संगठन को मजबूत करते हुए ककरौरा ग्राम पंचायत के नव निर्वाचित रणजीत सिंह को सर्व सम्मति से प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना है। इस दौरान करीब 55 प्रधानों ने उपस्थित और मत हेतु हस्ताक्षर करते हुए रणजीत को अपना नेता चुना है। बैठक सफीपुर एक गेस्टहाउस में हुई जहां पर प्रधानों पहले हाँथ उठा कर रणजीत का समर्थन किया जिसके बाद माल्यार्पण कर बधाई दी। शुभकामना प्राप्त करने के बाद रणजीत ने कहा है की संगठन के हित के लिए सदैव समर्पण रहेगा। इस दौरान अम्बहरा प्रधान लकी रावत, उनवा प्रधान प्रतिनधि रिजवान, बम्हना प्रधान प्रतिनिधि अनूप सिंह, दरौली प्रधान देवेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे ।