अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे, उन्नाव
उन्नाव में वाहन चेकिंग के दौरान एआरटीओ (ARTO) टीम पर ट्रक चालक के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर टीम और चालक के बीच तीखी बहस और हाथापाई होती दिख रही है।
बताया जा रहा है कि चेकिंग के दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
फिलहाल मामले की
आधिकारिक पुष्टि और कार्रवाई को लेकर प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।






























