अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे, उन्नाव
रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में आयोजित आर.टी.सी. (Recruit Training Course) की इंडोर परीक्षा का निरीक्षण वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने प्रशिक्षणरत पुलिसकर्मियों से भी संवाद कर उनकी तैयारी और समझ का आकलन किया, साथ ही निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सफीपुर श्रीमती सोनम सिंह भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी परीक्षा व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित कराने हेतु संबंधित स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता पुलिस विभाग की कार्यक्षमता का आधार होती है, इसलिए हर स्तर पर पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखना बेहद जरूरी है। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर संतोष व्यक्त किया गया।






























