उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम ने केंद्रों का किया निरीक्षण, पारदर्शी व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के निर्देश

0
13

अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे, उन्नाव

14 व 15 मार्च को दो पालियों में होगी परीक्षा, व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस/समकक्ष पदों पर भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि 14 व 15 मार्च 2026 को दो पालियों में आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

इसी क्रम में उन्होंने जी. नाथ जी इंटर कॉलेज तथा अटल बिहारी श्याम कुमारी सेठ डीएसएन कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, स्क्रीनिंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, प्रवेश द्वार, प्रकाश व्यवस्था, फर्नीचर और पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी, शुचिता पूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाए। सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएं ताकि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा देने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा और निगरानी के सभी मानकों का सख्ती से पालन किया जाए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी अमिताभ यादव, उन्नाव विकास प्राधिकरण के सचिव शुभम यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।