उन्नाव में झंडेश्वर मंदिर पर टीम इंडिया की जीत के लिए हवन–पूजन, पास ही होली मिलन समारोह में फूलों की होली; विधायक पंकज गुप्ता व भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी रहे मौजूद

0
77

अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो – सिद्धि टुडे, उन्नाव

शहर के बड़े चौराहे स्थित झंडेश्वर मंदिर परिसर में रविवार को टीम इंडिया की जीत की कामना को लेकर हवन–पूजन का आयोजन किया गया। भारत–न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की सफलता के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई।

इस अवसर पर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने विधिवत पूजा-अर्चना कर टीम इंडिया की विजय के लिए प्रार्थना की।

हवन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर में विशेष मंत्रोच्चार के साथ आहुति दी गई और देश की जीत की कामना की गई।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी भी मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूजा-अर्चना के उपरांत सभी ने टीम इंडिया की जीत की उम्मीद जताते हुए भारतीय खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

इसी क्रम में झंडेश्वर मंदिर के बगल में सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और सभी ने आपसी सौहार्द के साथ फूलों की होली खेली। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का प्रतीक है।

कार्यक्रम के चलते बड़े चौराहे के आसपास कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही। हालांकि मौके पर यातायात प्रभारी सहित यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे, जिन्होंने व्यवस्था संभालते हुए यातायात को सामान्य बनाए रखा।