अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे, उन्नाव
थाना बीघापुर क्षेत्र में “सशक्त नारी – समृद्ध प्रदेश” के संकल्प को साकार करने हेतु मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम में दिए गए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं —
महिला पावर लाइन (Women Power Line) : 📞 1090
महिला हेल्पलाइन नंबर : 📞 181
बाल सहायता हेल्पलाइन (Child Helpline) : 📞 1098
पुलिस आपातकालीन सेवा : 📞 112
एंबुलेंस सेवा (जनरल) : 📞 108
गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं हेतु एंबुलेंस सेवा : 📞 102
आग लगने पर फायर सर्विस नंबर : 📞 101
साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर : 📞 1930
सामाजिक सेवा / वरिष्ठ नागरिक सहायता नंबर : 📞 14567
पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को यह संदेश भी दिया कि समाज में महिला का सम्मान सर्वोपरि है। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में वे तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें — पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।
कार्यक्रम के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि सशक्त नारी ही समृद्ध समाज की आधारशिला है, और प्रत्येक महिला को आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनना चाहिए ताकि वह स्वयं और समाज दोनों की सुरक्षा में अपनी भूमिका निभा सके।




























