*पुष्पेंद्र कुमार शुक्ला*
*ब्यूरो – सिद्धि टुडे, कौशाम्बी*
कौशाम्बी- पश्चिम शरीरा पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है।जिस वजह से बड़हरी गांव का संपर्क टूट गया है। पहाड़ों में लगातार हो रही तेज बारिश से शुक्रवार रात यमुना का जलस्तर नौ सेंटीमीटर बढ़ा है जिस वजह से भन्नई नदी के रास्ते बड़हरी गांव को जोड़ने वाली सड़क जलमग्न हो गई है।गांव के आवागमन के लिए नाव का ही सहारा है।जानकारी मिलने पर मंझनपुर तहसीलदार सिद्धांत कुमार ने क्षेत्रीय लेखपाल पंकज यादव को भेजकर ग्रामीणों के आवागमन के लिए नाव की तत्काल व्यवस्था करा दी है।और वहीं देर शाम थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पाण्डेय ने हमराहियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर सभी हल्का इंचार्जों को गश्त करने का निर्देश दिया है।