उन्नाव: गंगाघाट में रह रहे रोहिंग्या परिवारों का भंडाफोड़, 10 के खिलाफ मामला दर्ज

0
141

अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे, उन्नाव

उन्नाव जिले के गंगाघाट क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या नागरिकों की मौजूदगी का मामला तब सामने आया जब कानपुर पुलिस ने एक ऑटो चालक मोहम्मद साहिल को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह शुक्लागंज के मनोहर नगर इलाके में अपने परिवार के साथ रह रहा है।

इस जानकारी के आधार पर उन्नाव पुलिस सक्रिय हुई और गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मनोहर नगर और शक्ति नगर में जांच अभियान चलाया। पुलिस ने वहां रह रहे रोहिंग्या परिवारों से दस्तावेज मांगे, लेकिन कई लोगों के पास वैध कागजात नहीं पाए गए।

गंभीरता से मामले की जांच करते हुए पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये सभी म्यांमार के नागरिक हैं और भारत में बिना वैध अनुमति के रह रहे थे।

प्रशासन ने मामले को सुरक्षा से जुड़ा मानते हुए जांच तेज कर दी है। अन्य संदिग्धों की तलाश भी जारी है। वहीं, खुफिया एजेंसियां भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं।