डबल इंजन की भाजपा सरकार ने अपने किए वादों को पूरा किया: – ब्लॉक प्रमुख भ्रष्टाचारियों पर हुई कार्यवाही एवं बुल्डोजर चलने से बौखलाया है विपक्ष – रवि प्रकाश

0
85

अतीश शर्मा

सिद्धि संवाददाता – हरदोई,

विकास खंड टड़ियावां के ब्लॉक प्रमुख और युवा भाजपा नेता रवि प्रकाश ने पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले की सरकारों में माफियाओं का राज चलता था, कहा कि सूबे में डबल इंजन की सरकार ने तमाम भ्रष्टाचारियों और माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए कठोर कार्यवाही की। कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं और बहन – बेटियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया है। कहा कि भाजपा सरकार ने किए वादों को पूरा करते हुए तीसरी बार केंद्र की सत्ता में काबिज होने जा रही हैं।
बताते चलें कि टड़ियावां ब्लॉक क्षेत्र में गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख रविप्रकाश ने क्षेत्र की ग्राम पंचायत लिलवल, पंडित पुरवा, सिकंदरपुर और जपरा व शिवरी गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों व आमजनों के साथ बैठक करते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि अपराधीकरण और भ्रष्टाचारियों के कारण क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता ने विपक्ष को समाप्त करने का काम किया है। ब्लॉक प्रमुख श्री प्रकाश ने प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गांव, गरीब, किसान, नौजवान, मजदूर, और महिलाओं के लिए एतिहासिक योजनाएं चलाई गई है। जिनका लाभ बगैर पक्षपात के साथ सभी वर्गों को दिया गया है, और आगे भी मिलता रहेगा। इस बीच उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश रावत के पक्ष में वोट करने के आमजनों से अपील की। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने हम सभी 400 पार का लक्ष्य हासिल करने की जिम्मेदारी सौंपी है। उस पर खरा उतरते हुए हर बूथ पर भाजपा के पक्ष में बंपर मतदान कराएं। इस मौके पर कृष्ण मोहन शुक्ला, अनुपम मिश्र, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता, आलोक गुप्ता, प्रधान आवेश गाजी,राहुल गौतम, विपिन कुशवाहा, आदर्श बाजपेई समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।