भ्रष्टाचार में लिप्त है भाजपा सरकार : रज्जू खान     

0
219

सन्दीप मिश्रा

सिद्धि संवाददाता रायबरेली

रायबरेली। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आफताब अहमद (रज्जू खान) एडवोकेट ने कहा की प्रदेश और देश के हालात बेहद खराब है। भाजपा सरकार तमाम तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त है इलेक्टोरल बोंड के नाम पर वसूली हुई। देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि सरकारी जांच एजेंसियों का प्रयोग कर विपक्ष को प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। भाजपा सरकार ने नौजवानों को धोखा दिया है। सरकार प्रतियोगी छात्रों को नौकरी नहीं देना चाहती है। भाजपा की नियत नौकरी देने की नहीं है। अब समय आ गया है भाजपा सरकार को जनता माकूल जवाब दे।