संदीप मिश्रा
सिद्धि संवाददाता रायबरेली
रायबरेली। भगवान राम की शोभायात्रा का भव्य स्वागत उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा घंटाघर चौराहा के निकट किया गया जहां प्रदेश अध्यक्ष युवा अतुल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शोभा यात्रा में शामिल वरिष्ठ जनों का पुष्पांजलि एवं मिष्ठान वितरण कर किया गया। इस अवसर पर संरक्षक महेंद्र अग्रवाल संदीप जैन जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा वरिष्ठ जिला महामंत्री संदीप शुक्ला जिला महामंत्री प्रभाकर गुप्ता नगर अध्यक्ष केके गुप्ता विक्की सिंह, विनोद त्रिवेदी, गीता सिंह, विमलेश मिश्रा, दिलदार राइनी शामिल रहे।