कहां से आई इतनी मिट्टी की लोगो का जीना हुआ दुश्वार,मौन क्यों खनन विभाग

0
314

सन्दीप मिश्रा

सिद्धि संवाददाता – रायबरेली

रायबरेली। कहां से आखिरकार शहर के बीचो-बीच इतनी मिट्टी आ गई की लोगों का जीना हो गया दुश्वार । जी हां कहने को तो अवैध खनन पर रोक लगी है ।अब इसको अवैध कहें या वैध खनन कुल मिलाकर खनन पर ही रोक लगी है। लेकिन रायबरेली शहर के मधुबन रेलवे क्रॉसिंग के पास की दो रात में कितनी मिट्टी आ गई की लोगों का घरों में रहना दुश्वार हो गया है कारोबार बेहाल होता जा रहा है। लोग बताते हैं कि सड़क का तो पहले से ही हाल बेहाल था। लेकिन दो रात की मिट्टी ने लोगों को बेचैन कर रखा है । उनका कहना है कि किसी भी तरह इसका उपाय किया जाए नहीं लोग गंभीर बीमारी के शिकार होकर अस्पताल में पहुंचेंगे।