आर्थिक तंगी का दंश झेल रही पालिका, शहरियों की मुश्किलें बढ़ी

0
243

उपेन्द्र त्रिपाठी

सिद्धि ब्यूरो – उन्नाव

उन्नाव। स्थानीय पालिका एक एक रुपये मोहताज़ बना हुआ है। निकाय चुनाव नजदीक है। विकास कार्य प्रभावित हो रहे है। लेकिन धनाभव के चलते कई पुराने भुगतान भी फंसे हुए है।
नगर पालिका के पास लंबे से चली आ रही बजट की मोहताजी शहरियों की मुश्किलें बढ़ा रही है। खस्ताहाल रास्ते नहीं बन पा रहे हैं। नए हैंडपंप तो दूर पुरानों की मरम्मत तक नहीं हो रही। शासन ने राज्य वित्त से मिलने वाला 3.46 करोड़ बजट घटकर 2.39 करोड़ रह गया है। पालिका की आमदनी रास्ते बंद हैं। इसमें आम शहरी पिस रहे हैं।
नगर पालिका में बजट की कमी आम शहरियों के लिए मुसीबत बन गई है। न तो साबुत रास्ते हैं और ना ही अन्य शहरी सुविधाएं।
नगर पालिका को शहर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और गली-मोहल्लों में 390 रास्तों का निर्माण करीब छह महीने से प्रस्तावित है लेकिन बजट की कमी से काम नहीं हो पा रहा है। 158 हैंडपंपों की मरम्मत, 176 रोड क्रास नाली/नालों के पत्थर लगाने हैं। नाला-सफाई की सफाई व कूड़ा उठाने में प्रयोग होने वाले वाहनों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में नगर पालिका बोर्ड बैठक बुलाकर बजट पास कराने का प्रयास किए गए लेकिन 25 जून और नौ जून को प्रस्तावित की गई बैठक स्थगित हो चुकी है। खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शहर में रहने और जल व गृह कर चुकाने के बाद भी शहरी सुविधाओं से वंचित हैं।